#फर्रुखाबाद:- मैनपुरी- में गंगाजल भरकर लौट रहे देवर-भाभी की मौत#
#फर्रुखाबाद:- मैनपुरी- में गंगाजल भरकर लौट रहे देवर-भाभी की मौत#
#फर्रुखाबाद: मैनपुरी- के दन्नाहार थाना क्षेत्र के जंगपुरा निवासी गिरिजा देवी अपने परिवार और गांव के लोगों के साथ रविवार को फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ भरने आई थीं। उनके साथ बेवर थाना क्षेत्र के खाकेताल निवासी 17 वर्षीय रिषभ भी था। दोनों रिश्ते में देवर-भाभी थे। देर शाम सभी लोगों ने पांचाल घाट से गंगाजल भरा और मैनपुरी के लिए रवाना हुए। सोमवार को मैनपुरी के मार्कंडेय मंदिर में जलाभिषेक किया जाना था। जत्थे में कुछ लोग बाइक से और बाकी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से लौट रहे थे। रास्ते में किसी को अंदाजा नहीं था कि जिस गंगाजल को लेकर वे मंदिर में पहुंचने वाले हैं, उससे पहले ही परिवार को जिंदगी का सबसे बड़ा सदमा मिलने वाला है#
#रविवार रात करीब 10 बजे जत्था मोहम्मदाबाद हवाई पट्टी के पास हाईवे पर पहुंचा। गिरिजा देवी और रिषभ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार अपाचे बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान पीछे से आ रहे पिकअप वाहन का पहिया दोनों के सिर के ऊपर से निकल गया। हादसा इतना भीषण था कि गिरिजा देवी और रिषभ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कुछ ही देर में हाईवे पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। पीछे से जत्थे के साथ आ रहे गिरिजा देवी के पति रामलड़ैते भी मौके पर पहुंचे। भीड़ में उन्हें पत्नी की साड़ी दिखाई दी। पास जाकर देखा तो गिरिजा देवी की मौत हो चुकी थी। पास ही रिषभ का शव भी पड़ा था#
#इकलौते बेटे रिषभ की मौत: हादसे में दूसरी बाइक पर सवार गिरिजा देवी की ननद पायल (15) और उनके मामा सागर (16) भी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दोनों को तत्काल सीएचसी मोहम्मदाबाद ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उनकी हालत स्थिर बताई गई। पायल ने बताया कि रिषभ अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। परिवार के लिए वह सिर्फ एक बेटा नहीं, बल्कि घर की सबसे बड़ी उम्मीद था#
#गंगाजल लेकर मंदिर में जलाभिषेक करने निकले परिवार को रास्ते में ही उसकी मौत की खबर मिल गई। वहीं गिरिजा देवी के तीन बच्चे भी मां की मौत से बेसुध हैं। लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर उनके बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। बेटी मोनी बार-बार एक ही बात कह रही थी “मेरी मम्मी को वापस ला दो... कोई तो मेरी सुन लो।” उसकी यह बात सुनकर अस्पताल में मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं#

No comments