#लखनऊ:- गोमतीनगर में दिनदहाड़े महिला बैंककर्मी की हत्या, पति पर गोली मारने का आरोप#
#लखनऊ:- गोमतीनगर में दिनदहाड़े महिला बैंककर्मी की हत्या, पति पर गोली मारने का आरोप#
#लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके गोमतीनगर में गुरुवार को दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात सामने आई। ICICI बैंक की कर्मचारी दिव्या मिश्रा की बैंक के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, दिव्या मिश्रा का अपने पति मानस के साथ लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था और दोनों अलग रह रहे थे। यह विवाद फैमिली कोर्ट तक पहुंचने की बात भी सामने आई है#
#बताया जा रहा है कि गुरुवार को दिव्या अपनी ड्यूटी के लिए गोमतीनगर स्थित बैंक पहुंची थीं। आरोप है कि उनका पति मानस पिस्टल लेकर बैंक के बाहर पहुंचा और दिव्या को बाहर बुलाने के बाद उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से दिव्या गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं। अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वारदात के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है#
#आरोपी ने बहन की भी हत्या की, खुद भी जान दी#
#मानस का घर हुसड़िया चौराहे के पास किराए पर है। फास्ट फूड दुकान के मालिक लवकुश ने बताया कि करीब 12:30 बजे मानस अचानक वहां आए। वह पसीने से भीगे हुए थे। अंदर जाने के बाद उन्होंने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद अंदर से आवाज आई। मानस की बहन भी उनके साथ रहती थी। इसके बाद पता चला कि मानस ने बहन को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। लवकुश ने बताया कि उसे इससे ज्यादा जानकारी नहीं है। मानस के माता-पिता नहीं हैं और वह SBI बैंक में काम करता था#

No comments