Breaking News

#हरदोई:- अपर आयुक्त पदों पर IAS तैनाती का विरोध, निरस्तीकरण की मांग#


#हरदोई:- अपर आयुक्त पदों पर IAS तैनाती का विरोध, निरस्तीकरण की मांग#

#लखनऊ: राज्य कर विभाग में अपर आयुक्त ग्रेड-1 के दो पदों पर IAS अधिकारियों की तैनाती को लेकर विभागीय अधिकारियों ने विरोध जताया है। इस संबंध में GST ऑफिसर्स एसोसिएशन ने अपर मुख्य सचिव कामिनी चौहान रतन को ज्ञापन सौंपकर तैनाती निरस्त करने की मांग की है#

#एसोसिएशन ने सानिया छाबड़ा (कानपुर) और अजय कुमार गौतम (गाजियाबाद) की अपर आयुक्त ग्रेड-1 के पद पर तैनाती पर आपत्ति जताई है। अधिकारियों का कहना है कि विभागीय नियमावली के तहत इन पदों को पदोन्नति के माध्यम से भरे जाने का प्रावधान है#

#एसोसिएशन के अनुसार श्रेणी-1 में अपर आयुक्त के कुल 22 पद हैं, जिनमें 13 पुराने और 9 नए सृजित पद शामिल हैं। विभागीय अधिकारियों ने नियमों के अनुरूप पदोन्नति प्रक्रिया अपनाने की मांग की है#

No comments