#लखनऊ:- मिड डे मील खाते से ग्राम प्रधानों का अधिकार वापस, अब प्रधानाध्यापक और SMC अध्यक्ष करेंगे संचालन#
#लखनऊ:- मिड डे मील खाते से ग्राम प्रधानों का अधिकार वापस, अब प्रधानाध्यापक और SMC अध्यक्ष करेंगे संचालन#
#लखनऊ: पंचायत चुनाव तक प्रशासक बनाए गए ग्राम प्रधानों को झटका देते हुए प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मिड डे मील खाते के संचालन की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब इन खातों का संचालन विद्यालय प्रबंध समिति (SMC) के अध्यक्ष और संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा किया जाएगा#
#स्कूली शिक्षा महानिदेशालय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी। इसके तहत पंचायत चुनाव तक प्रशासक के रूप में कार्य कर रहे ग्राम प्रधानों को मिड डे मील खाते के संचालन से अलग कर दिया गया है। नई व्यवस्था के बाद विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन योजना से संबंधित खाते के संचालन की जिम्मेदारी विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष और प्रधानाध्यापक की होगी#

No comments