#हरदोई:- रोडवेज बस स्टेशन के बाहर अवैध बस संचालन पर सख्ती, टिकट मशीनें जब्त#
#हरदोई:- रोडवेज बस स्टेशन के बाहर अवैध बस संचालन पर सख्ती, टिकट मशीनें जब्त#
#समय-सारणी के बिना बसें चलाने पर डिपो प्रभारी की कार्रवाई#
#हरदोई: रोडवेज बस स्टेशन के बाहर से बिना निर्धारित समय-सारणी के बसों के संचालन के मामले में परिवहन निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। सांडी रोड और नगर पालिका परिसर में बसों के खड़े होकर सवारियां भरने की शिकायतों के बाद डिपो प्रभारी वैभव रघुवंशी ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की#
#बताया गया कि बुद्ध विहार और अलीगढ़ डिपो की कुछ बसें बिना निर्धारित टाइम-टेबल के सांडी रोड और पालिका परिसर में रुककर सवारियां भर रही थीं। आरोप है कि ये बसें हरदोई डिपो की दिल्ली जाने वाली नियमित बसों से पहले रवाना हो जाती थीं, जिससे स्थानीय डिपो के राजस्व पर असर पड़ रहा था। कार्रवाई के दौरान डिपो प्रभारी ने संबंधित बसों के परिचालकों की ड्यूटी स्लिप और ईटीएम (इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन) जब्त कर डिपो में जमा करा दीं#
#डिपो प्रभारी ने स्पष्ट किया कि बिना स्वीकृत समय-सारणी के बाहरी बसों को निर्धारित स्थानों पर रुककर सवारियां भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। चालक-परिचालकों को अपने मूल डिपो से अधिकृत समय-सारणी लेकर आने के निर्देश दिए गए हैं। कार्रवाई के बाद बिना निर्धारित समय-सारणी के बसों का संचालन करने वाले चालक-परिचालकों में हड़कंप मच गया। परिवहन निगम की ओर से नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है#

No comments