#हरदोई:- रोडवेज बस से टकराया ऑटो, 02 मरे, 05 घायल#
#हरदोई:- रोडवेज बस से टकराया ऑटो, 02 मरे, 05 घायल#
#हरदोई: शहर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बिलग्राम मार्ग पर जीडी गोयनका स्कूल के पास रोडवेज बस और ऑटो की भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो सवार 07 लोग घायल हो गए। जिनमें दो लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। टक्कर के बाद ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया गया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे रोडवेज बस कानपुर की ओर से हरदोई आ रही थी। वहीं, सवारियों से भरा ऑटो हरदोई से बिलग्राम की तरफ जा रहा था। जीडी गोयनका स्कूल के पास दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो का दाहिना हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया#
#दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों और राहगीरों ने ऑटो में फंसे घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। चिकित्सकों द्वारा दिनेश पुत्र रामसनेही निवासी तेरिया थाना सांडी व लाल पुत्र कमलेश निवासी जरौली शेरपुर थाना बिलग्राम को मृत घोषित कर दिया गया तथा शेष 05 घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय हरदोई में चल रहा है#
#स्थानीय पुलिस द्वार दोनों शवों को कब्जे में लेकर नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा जा रहा है। हादसे के चलते बिलग्राम मार्ग पर कुछ देर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर आवागमन सुचारु कराया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है#

No comments