Breaking News

#हरदोई:- बैंक हड़ताल से जिले में करीब 800 करोड़ का लेनदेन प्रभावित#


#हरदोई:- बैंक हड़ताल से जिले में करीब 800 करोड़ का लेनदेन प्रभावित#

#हरदोई: बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का जिले में व्यापक असर देखने को मिला। सरकारी बैंकों और ग्रामीण बैंक की करीब 230 शाखाओं में पूरे दिन ताले लटके रहे, जिससे लगभग 800 करोड़ रुपये का बैंकिंग लेनदेन प्रभावित होने का दावा बैंक यूनियनों ने किया#

#शुक्रवार सुबह बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में बैंककर्मी स्टेट बैंक परिसर में एकत्र हुए। सफाई कर्मचारी से लेकर सीनियर ब्रांच मैनेजर तक ने एकजुट होकर नारेबाजी की। बैंककर्मियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था और पीएलआई में भेदभाव को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। स्टेट बैंक पर प्रदर्शन और सभा के बाद बैंककर्मी नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में बैंक ऑफ बड़ौदा पहुंचे। प्रदर्शन का आयोजन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बैनर तले किया गया#

#बैंक यूनियन नेताओं के मुताबिक, हड़ताल के दबाव में सरकार ने स्केल चार और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए लागू पीएलआई योजना को स्थगित कर दिया है। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था पर भी सरकार की सहमति बनने की बात कही जा रही है। हालांकि, यूनियनें केवल घोषणा या स्थगन पर भरोसा करने के बजाय पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था के लिए गजट नोटिफिकेशन की मांग कर रही हैं#

#स्थानीय संयोजक राकेश पाण्डेय ने बताया कि शुक्रवार की एक दिवसीय हड़ताल के बाद 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल प्रस्तावित है। इसके बाद 26 अक्टूबर से बेमियादी हड़ताल की घोषणा की गई है। UFBU की स्थानीय इकाई के चेयरमैन क्षितिज पाठक, संयोजक राकेश पाण्डेय और आयोजन व्यवस्थापक गौरव गोयल ने प्रदर्शन और हड़ताल को पूरी तरह सफल बताया।प्रदर्शन में विभिन्न बैंकों के पदाधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे#

No comments