#लखनऊ:- इको गार्डन में पंचायत सहायकों का हल्ला बोल, पांचवें दिन भी धरना जारी#
#लखनऊ:- इको गार्डन में पंचायत सहायकों का हल्ला बोल, पांचवें दिन भी धरना जारी#
#लखनऊ: इको गार्डन में पंचायत सहायकों का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। 7 सितंबर से शुरू हुए आंदोलन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में पंचायत सहायक पहुंच रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि प्रतिदिन करीब 15 से 20 हजार पंचायत सहायक धरना स्थल पर पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद कर रहे हैं#
#पंचायत सहायकों की प्रमुख मांगों में वर्तमान छह हजार रुपये के मासिक मानदेय को बढ़ाकर न्यूनतम कुशल मजदूरी के बराबर किए जाने की मांग शामिल है। इसके अलावा पंचायत सहायकों ने अनुबंध प्रक्रिया समाप्त करने समेत कुल पांच मांगें सरकार के समक्ष रखी हैं। पंचायत सहायकों का कहना है कि लंबे समय से मांगों को लेकर सरकार से अपेक्षा की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ है#
#प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया है कि मांगों के संबंध में शासनादेश जारी होने तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे। अब पंचायत सहायकों के आंदोलन के बीच सरकार की ओर से उनकी मांगों पर क्या निर्णय लिया जाता है और आदेश कब जारी होता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं#

No comments