Breaking News

#हरदोई:- पत्रकार पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास, बाल-बाल बचे आशीष सिंह#


#हरदोई:- पत्रकार पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास, बाल-बाल बचे आशीष सिंह#

#हरदोई: न्यूज़ 1 इंडिया के पत्रकार आशीष सिंह पर कथित रूप से ट्रक चढ़ाकर हमला करने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में पत्रकार आशीष सिंह बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि सुरसा जाते समय कोतवाली शहर क्षेत्र में फर्दापुर और कुतुवापुर के बीच एक ट्रक चालक ने कथित तौर पर पत्रकार की ओर ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया#

#घटना के बाद आशीष सिंह ने मामले की जानकारी अपने चैनल हेड को दी। साथ ही एसपी हरदोई अशोक कुमार मीणा को भी पूरे मामले से अवगत कराया गया है। भू माफियाओं के खिलाफ खबर चला रहे थे आशीष। घटना को लेकर पत्रकारों में चिंता का माहौल है। पत्रकार ने मामले में आवश्यक कार्रवाई और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की है#

No comments