Breaking News

#हरदोई:- सड़क हादसे में 04 वर्षीय मासूम की मौत, परिजनों ने लगाया जाम#


#हरदोई:- सड़क हादसे में 04 वर्षीय मासूम की मौत, परिजनों ने लगाया जाम#

#हरदोई: कोतवाली शहर क्षेत्र के मोहल्ला चांद बेहटा में रविवार को सड़क हादसे में चार वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद सोमवार सुबह परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हरदोई-लखनऊ मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ सिटी, शहर कोतवाल समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों के कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजनों ने जाम खोल दिया#

#बताया गया कि बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के गुरौली गांव निवासी प्रमोद की चार वर्षीय बेटी माही रक्षाबंधन के अवसर पर अपनी मां मंजू देवी के साथ ननिहाल चांद बेहटा आई थी। रविवार सुबह वह घर के बाहर बैठी थी। इसी दौरान मछलियों से लदा एक पिकअप डाला उसे कुचलते हुए निकल गया। हादसे में माही गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन बच्ची को तत्काल हरदोई मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी। सोमवार सुबह कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने हरदोई-लखनऊ मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ#

#मौके पर पहुंचे सीओ सिटी अजीत चौहान ने परिजनों को जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद जाम समाप्त कराया गया और यातायात सुचारु हो गया। पुलिस के अनुसार हादसे में शामिल पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है#

No comments