#लखनऊ:- अखिलेश यादव का BJP सरकार पर बड़ा हमला, बोले- “सरकार के 100 दिन भी नहीं बचे#
#लखनऊ:- अखिलेश यादव का BJP सरकार पर बड़ा हमला, बोले- “सरकार के 100 दिन भी नहीं बचे#
#लखनऊ: सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब सरकार के 100 दिन भी नहीं बचे हैं और जनता को इस सरकार को हटाना चाहिए। अखिलेश यादव ने PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को लेकर कहा कि PDA के लोग ही सामाजिक न्याय स्थापित करेंगे#
#उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के सांसदों और विधायकों को डराने के लिए पुलिस भेजी जा रही है। लखनऊ में चल रही करीब 7 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर सवाल उठाते हुए अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री को इंजीनियर बनने के बजाय विशेषज्ञों को अपना काम करने देना चाहिए#
#उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि “बीजेपी कुछ भी बेच सकती है, सावधान रहिए।” बिहार और उत्तर प्रदेश में शराब पहुंचने के मुद्दे को लेकर भी उन्होंने सरकार पर सवाल उठाए। सपा अध्यक्ष ने कहा कि जातीय जनगणना से ही सामाजिक न्याय का रास्ता मजबूत होगा और PDA के लोगों को उनका हक मिल सकेगा#

No comments