#हरदोई:- बेनीगंज- सोते समय कोबरा ने डसा, 11 वर्षीय छात्रा की मौत, परिवार की सबसे बड़ी बेटी की मौत से मचा कोहराम#
#हरदोई:- बेनीगंज- सोते समय कोबरा ने डसा, 11 वर्षीय छात्रा की मौत, परिवार की सबसे बड़ी बेटी की मौत से मचा कोहराम#
#हरदोई: बेनीगंज- क्षेत्र के सांता गांव में बीती रात एक दर्दनाक घटना में कोबरा सांप के डसने से 11 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। सोते समय सांप के काटने की घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतका परिवार की पांच संतानों में सबसे बड़ी बेटी थी#
#जानकारी के अनुसार शिखा देवी (11) पुत्री सियाराम, कक्षा पांच की छात्रा थी और प्राथमिक विद्यालय सांता में पढ़ती थी। बताया गया कि बीती रात शिखा परिवार के साथ सो रही थी। इसी दौरान अचानक कोबरा सांप ने उसे डस लिया। सांप के काटने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और परिजन उसे आनन-फानन में उपचार के लिए कछौना अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद शिखा को मृत घोषित कर दिया#
#शिखा की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। माता-पिता और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार परिवार में माता-पिता के साथ पांच बच्चे हैं। शिखा सबसे बड़ी बेटी थी। उसके बाद एक छोटा भाई तथा तीन छोटी बहनें हैं। बड़ी बेटी की असमय मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है#
#ग्रामीणों के मुताबिक शिखा पढ़ाई में लगी रहने वाली मासूम बच्ची थी। उसकी अचानक मौत की खबर से गांव में भी शोक का माहौल है। जिस घर में बच्चों की चहल-पहल रहती थी, वहां मातम पसरा हुआ है। परिजनों को विश्वास ही नहीं हो रहा कि उनकी लाडली बेटी अब उनके बीच नहीं रही#
#सांप के डसने से हुई इस दर्दनाक मौत ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में बरसात के मौसम में जहरीले सांपों के बढ़ते खतरे को लेकर चिंता बढ़ा दी है। घटना के बाद से परिवार गहरे सदमे में है#

No comments