Breaking News

#हरदोई:- मंडलीय शतरंज प्रतियोगिता में लखनऊ का दबदबा, हरदोई के खिलाड़ियों ने भी दिखाया दम#


#हरदोई:- मंडलीय शतरंज प्रतियोगिता में लखनऊ का दबदबा, हरदोई के खिलाड़ियों ने भी दिखाया दम#

#हरदोई: 02 सितंबर 2026। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, हरदोई में बुधवार को मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय शतरंज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में लखनऊ और हरदोई के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा#

#प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुश्री संस्कृति त्रिवेदी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सिटी, हरदोई एवं विशिष्ट अतिथि श्याम नारायण यादव, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज, हरदोई ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया#

#मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शतरंज खिलाड़ियों में रणनीतिक क्षमता, एकाग्रता और कौशल विकसित करने के साथ ही प्रतिद्वंद्वी का आकलन करने तथा सही समय पर निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाता है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का आह्वान किया#

#प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे#

#अंडर-14 बालिका वर्ग: लखनऊ विजेता, हरदोई उपविजेता#

#अंडर-17 बालिका वर्ग: लखनऊ विजेता, हरदोई उपविजेता#

#अंडर-19 बालिका वर्ग: लखनऊ विजेता, सीतापुर उपविजेता#

#अंडर-14 बालक वर्ग: हरदोई विजेता, लखनऊ उपविजेता#

#अंडर-17 बालक वर्ग: लखनऊ विजेता, हरदोई उपविजेता#

#अंडर-19 बालक वर्ग: लखनऊ विजेता, हरदोई उपविजेता#

#राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हरदोई के खिलाड़ियों का चयन#

#हरदोई: मंडलीय प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हरदोई के कई खिलाड़ियों का चयन किया गया। अंडर-14 बालिका वर्ग में नव्या, दीक्षा और सौम्या, अंडर-17 बालिका वर्ग में दिव्यांशी वर्मा तथा अंडर-19 बालिका वर्ग में अदिति का चयन हुआ। वहीं बालक वर्ग में अंडर-14 के लिए हर्ष गुप्ता, राजन गुप्ता और अनुराग यादव, अंडर-17 में सिद्धार्थ और सिद्धांत तथा अंडर-19 में अभ्यांश सिंह और नैतिक नवीन का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया#

#कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या स्वाति श्रीवास्तव, जिला क्रीड़ा सचिव राम दयाल, सुमन द्विवेदी, प्रिया पाण्डेय सहित विभिन्न विद्यालयों से आए क्रीड़ा शिक्षक मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में रजनीश पाण्डेय, श्याम नारायण त्रिवेदी, हंसराज कुशवाहा, उमाशंकर सहित अन्य क्रीड़ा प्रभारी उपस्थित रहे। मंडलीय निर्णायक के रूप में अंकुर पाण्डेय ने भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के समापन पर प्रधानाचार्या स्वाति श्रीवास्तव, जिला क्रीड़ा सचिव राम दयाल, प्रवक्ता सुमन द्विवेदी, जयति राजपूत, प्रिया पाण्डेय एवं राजवीर सिंह ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया#

No comments