Breaking News

#हरदोई: टड़ियावां- 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आया झूला, दो बच्चे झुलसे#


#हरदोई: टड़ियावां- 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आया झूला, दो बच्चे झुलसे#

#बिना अनुमति झूला लगाने और लापरवाही का आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR#

#हरदोई: टड़ियावां- बरबटापुर रोड स्थित कृष्णानगर के पास जन्माष्टमी की छठी के अवसर पर प्रस्तावित भंडारे के समीप झूला लगाते समय बड़ा हादसा हो गया। 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के नीचे झूले का पोल ऊपर करते समय बिजली के तार से संपर्क में आ गया। हादसे में झूला पकड़ रहे दो बच्चे आंशिक रूप से करंट की चपेट में आकर झुलस गए#

#पुलिस के अनुसार, 9 सितंबर 2026 को उपनिरीक्षक सतीश द्विवेदी हमराह हेड कांस्टेबल वेदप्रकाश के साथ क्षेत्र भ्रमण पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि कृष्णानगर के पास संदीप पुत्र मोहन निवासी चौभियन थोक खाला मजरा भैसरी द्वारा कथित रूप से बिना सूचना एवं सक्षम अधिकारियों की अनुमति के झूला लगाया जा रहा था#

#पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 8:45 बजे झूले का पोल ऊपर करते समय वह 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया। इसकी चपेट में आने से पवन पुत्र राम मिलन उम्र करीब 11 वर्ष और हर्षित पुत्र विनित उम्र करीब 10 वर्ष, निवासी कृष्णानगर बरबटापुर, आंशिक रूप से करंट की चपेट में आ गए#

#दोनों बच्चों को उपचार के लिए सीएचसी टड़ियावां ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई गई। उपचार के बाद दोनों बच्चों को परिजनों के साथ घर भेज दिया गया#

#उपनिरीक्षक सतीश द्विवेदी की तहरीर पर पुलिस ने झूला संचालक संदीप के खिलाफ कथित लापरवाही एवं बिना वैध अनुमति कार्य करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है#

No comments