#सीतापुर:- में पुलिस क्लब की जमीन पर बने रेस्टोरेंट पर प्रशासन का शिकंजा#
#सीतापुर:- में पुलिस क्लब की जमीन पर बने रेस्टोरेंट पर प्रशासन का शिकंजा#
#सीतापुर: पुलिस क्लब की जमीन पर बने कपूर कैफे रेस्टोरेंट को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर पालिका प्रशासन की ओर से रेस्टोरेंट परिसर पर नोटिस चस्पा कर जमीन से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं#
#जानकारी के मुताबिक, नजूल भूमि पर करीब 9 बिस्वा जमीन में कपूर कैफे रेस्टोरेंट का निर्माण किया गया है। प्रशासन ने संचालक को 15 दिन के भीतर भूमि से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने का समय दिया है#
#नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यदि निर्धारित समय में भूमि पर कब्जे अथवा निर्माण से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाते हैं, तो संबंधित व्यक्ति को जमीन से कब्जा छोड़ना पड़ सकता है#
#बताया जा रहा है कि पुलिस क्लब की इस जमीन पर रेस्टोरेंट का निर्माण कई वर्ष पहले किया गया था। अब प्रशासन की कार्रवाई के बाद इस भूमि के स्वामित्व और कब्जे को लेकर मामला चर्चा में आ गया है#

No comments