Breaking News

#हरदोई:- IG के आदेश पर बेनीगंज पुलिस ने दर्ज की चोरी की FIR सोलर प्लेट चोरी की FIR न होने पर किसान ने IG को सुनाई थी आपबीती#


#हरदोई:- IG के आदेश पर बेनीगंज पुलिस ने दर्ज की चोरी की FIR सोलर प्लेट चोरी की FIR न होने पर किसान ने IG को सुनाई थी आपबीती#

#हरदोई: कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र में किसान के खेत से 535 वॉट की सोलर प्लेट चोरी होने के मामले में आखिरकार FIR दर्ज कर ली गई है। किसान ने आरोप लगाया था कि 112 पुलिस द्वारा मौके का निरीक्षण किए जाने के बावजूद कोतवाली में FIR दर्ज नहीं की गई। कई बार थाने के चक्कर लगाने के बाद भी कार्रवाई न होने से सोलर कंपनी का क्लेम अटक गया था#

#पीड़ित के मुताबिक खेत में ट्यूबवेल चलाने के लिए 535 वॉट की 13 सोलर प्लेटें लगी थीं। 19 जुलाई 2026 तक सभी प्लेटें मौजूद थीं। 20 जुलाई की शाम खेत पहुंचने पर एक प्लेट गायब मिली। किसान का आरोप है कि अज्ञात चोर प्लेट चोरी कर ले गए, जिसके बाद ट्यूबवेल बंद हो गया#

#किसान ने 21 जुलाई को 112 नंबर पर सूचना दी। आरोप है कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची, निरीक्षण किया और फोटो भी लिए। इसके बाद थाने में लिखित तहरीर देने को कहा गया। किसान के अनुसार 23 जुलाई को कोतवाली बेनीगंज में प्रार्थना पत्र देने के बावजूद FIR दर्ज नहीं की गई#

#पीड़ित का कहना था कि 30 जुलाई को कार्यालय सहायक के माध्यम से हल्का दरोगा SI परमात्मानंद, हल्का नंबर-03 से संपर्क किया गया, लेकिन कथित तौर पर पर्ची देने से मना कर दिया गया। FIR/पर्ची नहीं मिलने के कारण सोलर कंपनी में चोरी का क्लेम भी अटक गया था#

#इसके बाद किसान ने पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र को प्रार्थना पत्र देकर FIR दर्ज कराने की गुहार लगाई। किसान के अनुसार, IG के निर्देश के बाद बेनीगंज पुलिस ने चोरी की FIR दर्ज कर ली है#

#FIR दर्ज होने के बाद अब मामले में पुलिस की जांच और चोरी गई सोलर प्लेट की बरामदगी की कार्रवाई पर नजर है#

No comments