#हरदोई:- ठुकरा के मेरा प्यार सीजन-2’ में हरदोई की चेतना शुक्ला का गेस्ट अपीयरेंस#
#हरदोई:- ठुकरा के मेरा प्यार सीजन-2’ में हरदोई की चेतना शुक्ला का गेस्ट अपीयरेंस#
#लीड एक्ट्रेस के लिए रिश्ता लेकर पहुंचता है उनका किरदार, ओटीटी सीरीज में नजर आने से जिले में उत्सुकता#
#हरदोई: मनोरंजन जगत से हरदोई के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। जिले की चेतना शुक्ला चर्चित वेब सीरीज ‘ठुकरा के मेरा प्यार सीजन-2’ में खास गेस्ट अपीयरेंस करती नजर आ रही हैं। सीरीज जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। सीरीज में चेतना शुक्ला का किरदार कहानी के एक महत्वपूर्ण प्रसंग में दिखाई देता है। वह लीड एक्ट्रेस के लिए अपने बेटे का रिश्ता लेकर पहुंचती हैं। उनके किरदार की यह एंट्री कहानी में रिश्तों से जुड़ा एक दिलचस्प मोड़ जोड़ती है#
#ठुकरा के मेरा प्यार’ के दूसरे सीजन में संचिता बसु और धवल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसी सीरीज में हरदोई की चेतना शुक्ला की विशेष उपस्थिति जिले के लोगों के लिए भी आकर्षण का विषय बनी हुई है। हरदोई से निकलकर किसी चर्चित ओटीटी प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय है। चेतना शुक्ला की इस खास भूमिका को लेकर उनके परिचितों और जिले के लोगों में उत्सुकता है#

No comments