Breaking News

#हरदोई:- पीके वर्मा के अभिनंदन समारोह में उमड़ा उत्साह, उपाध्यक्ष बनने पर जगह जगह हुआ स्वागत#


#हरदोई:- पीके वर्मा के अभिनंदन समारोह में उमड़ा उत्साह, उपाध्यक्ष बनने पर जगह जगह हुआ स्वागत#

#हरदोई: वरिष्ठ भाजपा नेता पीके वर्मा को भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को नुमाइश चौराहा स्थित उनके आवास पर अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में क्षेत्रवासियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उत्साहपूर्वक शामिल होकर उन्हें नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं#

#इस अवसर पर पीके वर्मा ने क्षेत्रीय एवं प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा उन पर जताए गए विश्वास के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अवध क्षेत्र में भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। पीके वर्मा ने नवीन जिम्मेदारी के लिए शीर्ष नेतृत्व, वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों और जनपद हरदोईवासियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया#

#अभिनंदन समारोह में मौजूद क्षेत्रवासियों एवं कार्यकर्ताओं ने @pkvermahardoi को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और नेतृत्व से अवध क्षेत्र में पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी। समारोह में वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी, ब्रह्मकुमारी बहनें, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे#

No comments