#बिजनौर:- में कथित हनीट्रैप गैंग का पुलिस ने किया खुलासा, 3 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार#
#बिजनौर:- में कथित हनीट्रैप गैंग का पुलिस ने किया खुलासा, 3 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार#
#बिजनौर: थाना कोतवाली शहर पुलिस ने कथित हनीट्रैप गैंग का खुलासा करते हुए तीन महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले लोगों के आपसी विवाद और अन्य मामलों की जानकारी जुटाते थे। इसके बाद महिलाओं को आगे कर मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर कथित तौर पर वसूली का दबाव बनाया जाता था#
#पुलिस का दावा है कि गिरोह के सदस्य अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज कराने का भय दिखाकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। इस मामले में मुख्य आरोपी जुल्फेकार को गिरोह का संचालक बताया गया है, जबकि अफजाल समेत चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है#
#पुलिस के अनुसार, कार्रवाई स्वाट, सर्विलांस और थाना कोतवाली शहर पुलिस की संयुक्त टीम ने की। मामले में आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और पूर्व में दर्ज मामलों की भी जानकारी जुटाई जा रही है#

No comments