Breaking News

#लखनऊ:- समेत देशभर में एक दिवसीय बैंक हड़ताल, शाखाओं में कामकाज प्रभावित#


#लखनऊ:- समेत देशभर में एक दिवसीय बैंक हड़ताल, शाखाओं में कामकाज प्रभावित#

#लखनऊ: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर शुक्रवार को लखनऊ समेत देशभर के बैंक कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर हैं। हड़ताल के चलते एसबीआई, पीएनबी, इंडियन बैंक समेत कई प्रमुख बैंकों की शाखाओं में नियमित बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हैं#

#लखनऊ: के हजरतगंज स्थित इंडियन बैंक के बाहर बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। बैंक कर्मी पांच कार्यदिवसीय सप्ताह (5 Working Days) समेत विभिन्न मांगों को लेकर विरोध कर रहे हैं। हड़ताल के कारण आज बैंक शाखाओं में काउंटर से जुड़े सामान्य कामकाज प्रभावित रहेंगे#

#हालांकि डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम जैसी कुछ सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहने की संभावना है। बैंक कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर समाधान नहीं हुआ तो 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल की जाएगी। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं होने पर 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी गई है#

No comments