Breaking News

#हरदोई:- बेनीगंज- दवा लेने निकले थे सास-दामाद, रास्ता भटका तो मौत ने घेरा#


#हरदोई:- बेनीगंज- दवा लेने निकले थे सास-दामाद, रास्ता भटका तो मौत ने घेरा#

#ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में सास की मौके पर मौत मेडिकल कॉलेज में दामाद ने तोड़ा दम#

#हरदोई: बेनीगंज- कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-सीतापुर मार्ग पर शाहबादपुर गांव के पास गुरुवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार सास-दामाद की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार टक्कर से सांडी थाना क्षेत्र के नोनखारा निवासी गुड्डी (45) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल उनके दामाद सुरजीत (25) ने हरदोई मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर छोड़कर फरार हो गया#

#जानकारी के अनुसार हरपालपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर निवासी सुरजीत दिल्ली में एक निजी फैक्ट्री में काम करते थे। उनकी सास गुड्डी भी दिल्ली में काम करती थीं। बताया गया कि दोनों सोमवार को ही दिल्ली से अपने घर आए थे। गुरुवार को सुरजीत अपनी सास गुड्डी को दवा दिलाने के लिए बाइक से हरदोई लेकर गए थे#

#दवा लेने के बाद दोनों टड़ियावां क्षेत्र में रहने वाली गुड्डी की बहन मीना के घर जाने के लिए निकले थे। रात में रास्ता भटकने के कारण सुरजीत इटौली पुल के आगे सही मोड़ लेने के बजाय सीतापुर रोड की ओर चले गए। इसी दौरान शाहबादपुर गांव के पास सामने से आ रही अथवा मार्ग पर चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी#

#टक्कर इतनी भीषण थी कि सुरजीत का एक हाथ शरीर से अलग होकर करीब 30 मीटर दूर जा गिरा। हादसे में गुड्डी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि सुरजीत को गंभीर हालत में उपचार के लिए हरदोई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बेनीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया#

#हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद हरदोई-सीतापुर मार्ग पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा#

No comments