#हरदोई:- मिशन शक्ति: छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और आत्मरक्षा के प्रति किया जागरूक#
#हरदोई:- मिशन शक्ति: छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और आत्मरक्षा के प्रति किया जागरूक#
#हरदोई: लालता प्रसाद श्रीधर विद्यापीठ इंटर कॉलेज में छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थानाध्यक्ष सुरसा विश्वास शर्मा व उनकी टीम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, उनके कानूनी अधिकारों, साइबर अपराध से बचाव, आत्मरक्षा के उपायों और महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इसके साथ ही शासन द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी छात्राओं को जागरूक किया गया#
#पुलिस टीम ने छात्राओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न या साइबर अपराध की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल संबंधित हेल्पलाइन अथवा पुलिस को सूचना दें। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक बालेश्वर मिश्रा, प्रधानाचार्य अविनाश चंद्र मिश्रा, उमंग सुनहरा कल सेवा समिति के सचिव अभिनव दीक्षित, सामाजिक कार्यकर्ता बैकुंठ नारायण, वीरेंद्र सिंह, रामरहीश सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे#

No comments