Breaking News

#हरदोई:- पालिका के सफाईकर्मी पर हमला करने वाले मीट कारोबारी के घर पर बुलडोजर कार्यवाही#


#हरदोई:- पालिका के सफाईकर्मी पर हमला करने वाले मीट कारोबारी के घर पर बुलडोजर कार्यवाही#

#हरदोई: के बावन चुंगी पर सफाई करने पहुंचे नगर पालिका के दो संविदा सफाईकर्मियों पर मीट विक्रेता और उसके परिवार के लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि कूड़ा उठाने को लेकर हुए विवाद में मीट कारोबारी ने मीट काटने वाली छुरी से सफाईकर्मी राजन के सिर पर वार कर दिया। राजन को बचाने पहुंचे सफाईकर्मी राजू भी हमले में घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में हरदोई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया#

#घटना के बाद सफाईकर्मियों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने लामबंद होकर विरोध जताया। सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि कोतवाली शहर क्षेत्र के नगर पालिका संविदा कर्मी राजन ने तहरीर दी है कि वह सफाई करने बावन रोड पर गए थे। इसी दौरान चार लोगों ने उनके साथ मारपीट की। दोनों घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। तहरीर के आधार पर अज्ञात चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी मीट विक्रेता नदीम और उसके परिवार के लोगों के फरार होने की बात सामने आई है#

#सफाईकर्मियों के विरोध के बाद नगर पालिका की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने मीट कारोबारी के घर के बाहर बने चबूतरे, टीन शेड और नाले पर किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर से ढहा दिया। कार्रवाई के दौरान इलाके में हलचल मच गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और मुकदमे में नाम सामने आने वाले आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी#

No comments