Breaking News

#हरदोई:- विकास के दावों के बीच पानी में निकलते जनाजे की तस्वीर, हरदोई के वैष्णो नगर में हालात बदहाल#


#हरदोई:- विकास के दावों के बीच पानी में निकलते जनाजे की तस्वीर, हरदोई के वैष्णो नगर में हालात बदहाल#

#हरदोई: शहर से सटे मोहल्ला वैष्णो नगर में जलभराव ने विकास के दावों की पोल खोल दी है। पिछले एक महीने से ज्यादा समय से गलियों में भरा पानी, कीचड़, गंदगी और दुर्गंध के बीच अब लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। इसी बीच सामने आया एक वीडियो व्यवस्था की बदहाली की पूरी तस्वीर बयां कर रहा है, जिसमें लोग भरे पानी के बीच जनाजा लेकर गुजरते नजर आ रहे हैं#

#शाकिर कुरैशी की माता जैबुल कुरैशी उम्र 65 वर्ष के निधन के बाद जब जनाजा घर से निकला तो रास्ते में जलभराव के कारण लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। शहर से सटे इलाके में विकास और जलनिकासी व्यवस्था के दावों के बीच सामने आई यह तस्वीर कई सवाल खड़े कर रही है#

#स्थानीय लोगों के मुताबिक, जलभराव की समस्या को लेकर कई दिनों से आवाज उठाई जा रही थी। सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने भी इस मुद्दे को लगातार उठाया और खबरें प्रकाशित हुईं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते अधिकारियों ने संज्ञान लेकर जलनिकासी की व्यवस्था कराई होती, तो शायद आज जनाजा पानी के बीच से ले जाने की नौबत नहीं आती#

#रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि सवाल यह है कि जब शहर से सटे मोहल्ले में लोग महीनों से जलभराव की समस्या झेल रहे हों और आखिरकार जनाजा भी पानी के बीच से होकर गुजरने लगे, तो विकास और बुनियादी सुविधाओं के दावों की हकीकत क्या है#

#स्मोक पर धर्मेंद्र यादव दीपू, अवनीश यादव, शुभम गुप्ता, आकाश गुप्ता, रणधीर बहादुर राजवंशी, विवेक गौतम आदि मौजूद रहे#

No comments