Breaking News

#हरदोई:- संत विनोबा के सर्वोदय से ही बनेगा आत्मनिर्भर भारत: डॉ. आदर्श दीपक#


#हरदोई:- संत विनोबा के सर्वोदय से ही बनेगा आत्मनिर्भर भारत: डॉ. आदर्श दीपक#

#हरदोई: ग्रामोदय इंटर कॉलेज डिघिया खेरिया हरदोई में आज भारत रत्न संत विनोबा भावे जी की 131वीं जयंती भव्य तरीके से मनाई गई। विद्यालय में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विनोबा विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता शिक्षाविद एवं समाजसेवी सुशील कुमार मिश्र ने की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अभय शंकर मिश्र ने किया#

#कार्यक्रम में ही अखिल भारतीय हरिजन सेवक संघ के प्रदेश मंत्री विजय भाई द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि यह स्वच्छता अभियान जनसेवा बिनोवा संकल्प अभियान के तहत पूरे जिले में 11 दिनों तक चलाया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भाजपा नेता डॉ. आदर्श दीपक मिश्र, अधिवक्ता उच्च न्यायालय लखनऊ ने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि संत विनोबा भावे जी का संपूर्ण जीवन त्याग, तपस्या, सत्य और अहिंसा को समर्पित था। भूदान आंदोलन के माध्यम से उन्होंने लाखों भूमिहीनों को जमीन का अधिकार दिलाकर सामाजिक समरसता का इतिहास रचा। वे महात्मा गांधी के सच्चे आध्यात्मिक उत्तराधिकारी थे#

#डॉ. मिश्र ने कहा विनोबा जी का सर्वोदय का मंत्र ही आत्मनिर्भर भारत की असली नींव है। जब तक गांव स्वावलंबी नहीं होगा, तब तक देश आत्मनिर्भर नहीं बन सकता। युवाओं को चरखे वाले स्वावलंबन से लेकर आधुनिक कौशल वाले स्वावलंबन तक, विनोबा के विचारों को अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आत्मनिर्भर भारत का सपना विनोबा जी के ग्राम स्वराज की परिकल्पना से ही साकार होगा। इस अवसर पर उमेश मिश्र, सुयश मिश्र, अनुराग मिश्र, आदित्य कुमार वर्मा, मोहित शुक्ला, परवेन्द वर्मा, जनार्दन मिश्र, रिंकू वर्मा, कल्याण सिंह, सोनी पांडे, हर्षिका श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र सिंह, प्रवेंद्र कुमार, अंकित सिंह, नवल किशोर त्रिपाठी, उपस्थित रहे#

No comments