#हरदोई:- पिहानी- गजानन की भक्ति में सराबोर पिहानी, महाआरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब#
#हरदोई:- पिहानी- गजानन की भक्ति में सराबोर पिहानी, महाआरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब#
#हरदोई: पिहानी- में इन दिनों भगवान गणेश की भक्ति का माहौल बना हुआ है। बाबा मंशा सेवा समिति द्वारा स्थापित भगवान गजानन के पंडाल में चौबीसों घंटे श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच रही है। महाआरती के दौरान शंखनाद और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा#
#इसी क्रम में न्यूज़ 18 के जिला संवाददाता आशीष मिश्रा ‘आशु’ ने पिहानी पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन किए और क्षेत्र की खुशहाली के लिए पूजा-अर्चना की। इस दौरान शिव हरी दीक्षित, प्रताप सिंह और आईटीआई के बड़े बाबू प्रताप सिंह समेत कई लोगों ने बप्पा के दरबार में पहुंचकर आशीर्वाद लिया#
#आयोजक अभिषेक शुक्ला ‘अनुज’ ने पंडाल में पहुंचने वाले अतिथियों का अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में राजनीति, समाजसेवा और पत्रकारिता से जुड़े कई लोग भी शामिल हुए। राजकमल गुप्ता, शिवम सिंह, अबुल अहमद, आकाश गुप्ता, अरुण गुप्ता, अधिवक्ता संजीव शर्मा, आदित्य भारती, समाजसेवी अखिलेश बाजपेई और मीरा गैस एजेंसी के प्रबंधक दुर्गेश पाण्डेय ने भगवान गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की#
#पत्रकारिता जगत से पिंटू मिश्रा, अभिषेक शुक्ला ‘अनुज’ और संजय कुमार भी पंडाल पहुंचे। भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष सेठ अरुण गुप्ता, वैभव अवस्थी ‘लकी’ और अचल दीक्षित ने भी धार्मिक आयोजन में सहभागिता की#
#भगवान गणेश के दरबार में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों की मौजूदगी से पंडाल में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सहभागिता का भी माहौल दिखाई दिया। बाबा मंशा सेवा समिति के इस आयोजन में श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर बप्पा के दर्शन और महाआरती में शामिल हो रहे हैं#

No comments