Breaking News

#हरदोई:- सुरसा- मंदिर के ऊपर गिरा बिजली का टूटा पोल, करंट उतरने का खतरा#


#हरदोई:- सुरसा- मंदिर के ऊपर गिरा बिजली का टूटा पोल, करंट उतरने का खतरा#

#हरदोई:- सुरसा- विकासखंड की ग्राम पंचायत ओदरा नेवलिया में बिजली का पोल टूटकर मंदिर के ऊपर गिरा पड़ा है। बारिश के मौसम में मंदिर में करंट उतरने की आशंका से ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है#

#ग्रामीणों के मुताबिक मंदिर में प्रतिदिन लोग पूजा-पाठ के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में टूटे बिजली पोल के कारण किसी भी समय गंभीर हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर टूटे पोल को हटवाने और विद्युत व्यवस्था को सुरक्षित कराने की मांग की है#

#ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बावजूद समस्या का समय रहते समाधान नहीं किया गया, जिससे बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं#

No comments