Breaking News

#हरदोई:- संडीला- शिक्षिका शाहीन बानो की बेटी ने मांगा इंसाफ, बीईओ पर FIR की मांग#


#हरदोई:- संडीला- शिक्षिका शाहीन बानो की बेटी ने मांगा इंसाफ, बीईओ पर FIR की मांग#

#हरदोई: संडीला- ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय टिमरुख की इंचार्ज अध्यापिका शाहीन बानो की हालत बिगड़ने के बाद उनकी बेटी सायमा ने वीडियो जारी कर इंसाफ की मांग की है और बीईओ डॉ. ब्रजेश त्रिपाठी व उनके ड्राइवर के खिलाफ #एफआईआर दर्ज कराने की मांग उठाई है। सायमा का आरोप है कि उनकी मां को पिछले कई महीनों से कथित तौर पर परेशान किया जा रहा था#

#आरोप है कि बीईओ और उनके ड्राइवर की ओर से लगातार फोन और व्हाट्सएप कॉल किए जाते थे, जिसके बाद शाहीन बानो तनाव में रहने लगी थीं। 21 सितंबर को टिमरुख स्कूल की रसोई में गैस पाइप लीकेज के बाद आग लग गई थी, जिसमें दो रसोइया झुलस गई थीं। परिजनों का आरोप है कि इसी घटना के बाद करीब डेढ़ बजे शाहीन बानो को बीआरसी बुलाने के लिए फोन किया गया#

#इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश हो गईं। अस्पताल में जांच के दौरान परिजनों के मुताबिक ब्रेन हैमरेज की बात सामने आई, जिसके बाद उन्हें लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले को लेकर शिक्षकों ने संडीला बीआरसी पर धरना दिया। वहीं #बीएसए प्रभात मिश्रा ने जांच समिति गठित कर #बीईओ को बीएसए #कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। मामले की जांच जारी है#

No comments