#हरदोई:- में भारी बारिश से जलभराव की समस्या पर मंत्री नितिन अग्रवाल सख्त#
#हरदोई:- में भारी बारिश से जलभराव की समस्या पर मंत्री नितिन अग्रवाल सख्त#
#नालों का औ चक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का लिया जायजा, अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश#
#हरदोई: जिले में हुई भारी बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए प्रदेश के आबकारी एवं मध्यनिषेध राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने रविवार को हरदोई शहर के विभिन्न नालों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जल निकासी, नालों की सफाई और अतिक्रमण की स्थिति का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए#
#निरीक्षण के दौरान धनुपूर्वा स्थित नाले के आसपास जलभराव की स्थिति सामने आई। नाले के आसपास भारी अतिक्रमण और सफाई व्यवस्था में कमी को देखते हुए मंत्री नितिन अग्रवाल ने नाराजगी जताई। उन्होंने मौके पर मौजूद हरदोई नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रामेंद्र यादव से जलभराव और अतिक्रमण को लेकर जानकारी ली तथा व्यवस्थाओं में लापरवाही पर कड़ी फटकार लगाई#
#मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नाले के आसपास किए गए अतिक्रमण को दो घंटे के भीतर हटवाकर जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि बारिश का पानी नालों के माध्यम से सुचारु रूप से निकल सके और स्थानीय लोगों को जलभराव की समस्या से राहत मिल सके#
#उन्होंने कहा कि शहर में जल निकासी व्यवस्था को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नालों की नियमित सफाई कराना और जल निकासी को सुचारु रखना संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बारिश के दौरान जिन स्थानों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हुई है, वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए#
#निरीक्षण के दौरान मंत्री ने शहर के अन्य नालों और आसपास के क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि नालों में जमा कूड़ा-कचरा, सिल्ट और अन्य अवरोधों को तत्काल हटाया जाए तथा जल निकासी के रास्तों को पूरी तरह साफ रखा जाए#
#नितिन अग्रवाल ने अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर शहर की सफाई व्यवस्था को शत-प्रतिशत दुरुस्त कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था और जल निकासी की स्थिति में सुधार के लिए अधिकारी मौके पर जाकर निगरानी करें और कार्य की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करें#
#मंत्री के औचक निरीक्षण से नगर पालिका एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों में भी हड़कंप की स्थिति रही। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि बारिश के कारण उत्पन्न समस्याओं के समाधान में तेजी लाई जाए और आम जनता को जलभराव एवं गंदगी से राहत दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं#

No comments