Breaking News

#हरदोई:- निरस्त हो रहे आय-जाति प्रमाण पत्र, जनसेवा केंद्र संचालकों ने थाना दिवस में दर्ज कराई शिकायत#


#हरदोई:- निरस्त हो रहे आय-जाति प्रमाण पत्र, जनसेवा केंद्र संचालकों ने थाना दिवस में दर्ज कराई शिकायत#

#हरदोई: तहसील प्रशासन की ऑनलाइन प्रमाण पत्र प्रणाली को लेकर बेनीगंज नगर क्षेत्र के जनसेवा केंद्र (CSC) संचालकों में खासा असंतोष देखने को मिल रहा है। क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा आय, जाति और निवास प्रमाण पत्रों के आवेदनों को बार-बार निरस्त किए जाने का आरोप लगाते हुए कई संचालक शनिवार को थाना दिवस पहुंचे। वहां उन्होंने कानूनगो रवींद्र कुमार सिंह से लेखपाल की कार्यशैली की शिकायत की और सुधार की मांग उठाई#

#जनसेवा केंद्र संचालकों का कहना है कि वर्तमान में छात्रवृत्ति और अन्य सरकारी योजनाओं के लिए विद्यार्थियों व अभिभावकों को इन प्रमाण पत्रों की सख्त जरूरत है। जब आवेदक जनसेवा केंद्रों से ऑनलाइन फॉर्म भरते हैं, तो क्षेत्रीय लेखपाल रोहित कुमार गौड़ द्वारा कई आवेदनों को बिना किसी स्पष्ट या उचित कारण के निरस्त कर दिया जाता है#

#संचालकों का आरोप है कि आवेदन निरस्त होने से आवेदकों को दोबारा पैसे खर्च करके फॉर्म भरना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। प्रमाण पत्र न बनने पर परेशान आवेदक जनसेवा केंद्र संचालकों से बहस और वाद-विवाद करने लगते हैं, जबकि सत्यापन और निरस्तीकरण का काम तहसील स्तर का होता है। आवेदनों को निरस्त करते समय पारिवारिक विवरण भरने की अनिवार्यता या नाबालिग छात्राओं के मामलों में मायके पक्ष का ब्योरा मांगने जैसी आपत्तियां लगाई जा रही हैं#

#संचालकों ने मांग की है कि यदि आवेदन में कोई कमी या त्रुटि है, तो उसे स्पष्ट रूप से दर्शाया जाए ताकि आवेदक सही दस्तावेज अपलोड कर सकें। शिकायत सुनने के बाद कानूनगो रवींद्र कुमार सिंह ने जनसेवा केंद्र संचालकों को आश्वासन दिया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। बेनीगंज क्षेत्र में आ रही इस समस्या का जल्द निस्तारण कराया जाएगा और संबंधित लेखपाल की कार्यशैली में सुधार लाया जाएगा, ताकि पात्र आवेदकों को समय पर प्रमाण पत्र मिल सकें#

No comments