#रायबरेली:- योगीराज में आवास के बदले गरीब बेटियों की अस्मत मांग रहे अधिकारी- लेखपाल पर गंभीर आरोप, शिकायत के बाद जांच शुरू#
#रायबरेली:- योगीराज में आवास के बदले गरीब बेटियों की अस्मत मांग रहे अधिकारी- लेखपाल पर गंभीर आरोप, शिकायत के बाद जांच शुरू#
#रायबरेली: सरकारी आवास का लाभ दिलाने के नाम पर गरीब परिवार से रिश्वत मांगने और पैसे देने में असमर्थता जताने पर उसकी बेटी को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक मांग किए जाने का मामला सामने आया है। लालगंज तहसील क्षेत्र के एक गरीब परिवार ने लेखपाल पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए अधिकारियों से शिकायत की है#
#परिवार का आरोप है कि सरकारी मदद दिलाने के एवज में लेखपाल ने पहले रुपये की मांग की। आर्थिक स्थिति खराब होने का हवाला देकर परिवार ने असमर्थता जताई तो आरोप है कि लेखपाल ने कथित तौर पर ऐसी बात कह दी, जिससे परिवार के लोग स्तब्ध रह गए। परिवार का दावा है कि लेखपाल ने काम कराने के बदले उनकी जवान बेटी को अपने पास भेजने की बात कही#
#मामले की शिकायत लेकर परिवार एसडीएम के पास पहुंचा। आरोप है कि वहां भी पीड़ित परिवार के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। परिवार का दावा है कि इतनी गंभीर शिकायत पर भी उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया#
#मामला सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद प्रशासनिक स्तर पर हलचल बढ़ी। कांग्रेस की ओर से भी मामले को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उठाए जाने के बाद अधिकारियों ने संज्ञान लिया। अब पूरे प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी लालगंज को सौंपी गई है। जांच में गरीब परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों की सत्यता, कथित मांग और अधिकारियों के स्तर पर हुई कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है#

No comments