#लखनऊ:- मोबाइल EMI को लेकर युवक को बंधक बनाकर खून निकालने का आरोप#
#लखनऊ:- मोबाइल EMI को लेकर युवक को बंधक बनाकर खून निकालने का आरोप#
#लखनऊ: राजधानी के निगोहां क्षेत्र के राजाराम खेड़ा पुरहिया गांव में मोबाइल फोन की ईएमआई न भरने को लेकर एक युवक को कथित तौर पर बंधक बनाकर मारपीट और मजदूरी कराने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने रिकवरी एजेंट पर उसे करीब पांच दिन तक बंधक बनाए रखने और ब्लड बैंक में ले जाकर खून निकलवाने का आरोप लगाया है#
#आरोप है कि ईएमआई का भुगतान नहीं होने पर रिकवरी एजेंट ने युवक को अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान उससे मजदूरी कराई गई और कथित तौर पर बेरहमी से मारपीट की गई। युवक का आरोप है कि उसका खून भी निकलवाया गया। पीड़ित किसी तरह वहां से निकलकर पुलिस चौकी पहुंचा, लेकिन आरोप है कि उसकी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई नहीं की गई। परिवार के लोगों को भी थाने भेजकर टरका दिया गया#
#मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचने के बाद DCP साउथ के आदेश पर निगोहां पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने अपहरण समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है। वहीं मामले में पुलिसकर्मियों की कथित भूमिका की भी जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है#

No comments