#हरदोई:- मल्लावां- नहर में डूबे शिक्षक की मौत! बरौना गांव के पास गोताखोरों ने निकाला शव#
#हरदोई:- मल्लावां- नहर में डूबे शिक्षक की मौत! बरौना गांव के पास गोताखोरों ने निकाला शव#
#हरदोई: मल्लावां- कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह स्कूल जा रहे सहायक अध्यापक की बाइक अचानक सामने आए बंदर से अनियंत्रित होकर शारदा नहर में जा गिरी। हादसे में नहर में डूबे शिक्षक अवनीश पटेल (29) पुत्र शिवपाल, निवासी तेंदुआ का शव गोताखोरों ने बरामद कर लिया। शव मिलने के बाद शिक्षक की मौत की पुष्टि हो गई#
#बताया गया कि अवनीश बालामऊ के पैरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। सोमवार सुबह वह बाइक से विद्यालय जा रहे थे। संडीला मार्ग पर शारदा नहर के पास अचानक एक बंदर उनके सामने आ गया। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और शिक्षक बाइक समेत नहर में जा गिरे#
#हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर में तलाश शुरू कराई। कई घंटे की तलाश के बाद गोताखोरों ने शिक्षक का शव बरामद कर लिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। शिक्षक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है#

No comments