#हरदोई:- की अंशिका कश्यप ने प्रदेशीय बैडमिंटन-टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक#
#हरदोई:- की अंशिका कश्यप ने प्रदेशीय बैडमिंटन-टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक#
#हरदोई: जिले की प्रतिभाशाली छात्रा अंशिका कश्यप ने 10वीं प्रदेशीय विद्यालयी बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर पर तृतीय स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीतकर हरदोई का नाम रोशन किया है। बरेली में आयोजित प्रतियोगिता में अंशिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की#
#अंशिका वर्तमान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, हरदोई में कक्षा 11 की छात्रा हैं। खास बात यह है कि पिछले वर्ष भी अंशिका ने गंगादेवी इंटर कॉलेज की ओर से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल कर सिल्वर पदक जीता था। लगातार दूसरे वर्ष प्रदेशीय स्तर पर पदक हासिल कर अंशिका ने अपनी खेल प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया है। उनकी इस उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है#
#अंशिका वरिष्ठ पत्रकार राजेश कश्यप की बेटी हैं। कांस्य पदक जीतने के बाद अंशिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच दीपक सर (PTI, गंगादेवी इंटर कॉलेज) और अपने गुरुजनों को दिया। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली। लगातार दो वर्षों में प्रदेश स्तर पर पदक जीतना अंशिका की खेल प्रतिभा और निरंतर मेहनत को दर्शाता है#

No comments