Breaking News

फर्रूखाबाद: गायब हुए बालक का शव कुएं में मिला

 फर्रूखाबाद: गायब हुए बालक का शव कुएं में मिलाञ
बीती रात गायब हुए बालक की सनसनीखेज तरीके से हत्या कर उसका शव कुएं में फेंक दिया गया।
जानकारी होने पर उसकी लाश कुंए से बरामद हुई। पुलिस ने शव को लोहिया अस्पताल भेज दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के छोटा बंगशपूरा निवासी यूसुफ अंसारी का 8 वर्षीय पुत्र मो० उजैर बीते गुरुवार से घर से अचानक गायब हो गया। जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश तेज की। लेकिन पता ना लगने पर पुलिस को भी सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने भी बीती रात पड़ताल की लेकिन उजैर का कोई पता नही चला।
शुक्रवार को सुबह कुछ लोगों ने उजैर की चप्पल बड़ा बंगशपुरा में एक अमरूद के बाग में पड़ी देखी। जिसके बाद मौके पर भीड़ लग गयी। सूचना पर उपनिरीक्षक बनी सिंह और शहर कोतवाल देवेंद्र दुबे मौके पर पँहुचे। तलाश के दौरान उजैर का शव अंधे कुंए में पड़ा मिला।
जिससे सनसनी फैल गयी। मृतक के हाथ उसके पैजामे के नाड़े से पीछे की तरफ बांधे गये थे। उसके गले मे रस्सी बंधी हुई थी। उजैर की हत्या के साथ उसके साथ कुकर्म किये जाने की भी आशंका जाहिर की जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर ली है।
सूचना मिलने पर एसपी डॉ० अनिल कुमार, एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़ आदि भी लोहिया अस्पताल पँहुचे। एएसपी ने बताया कि रात करीब 11 बजे पुलिस को परिजनों ने सूचना दी। जिसके बाद बालक की तलाश की जा रही थी। जिसके चलते उसकी लाश कुएं में मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पूरा मामला साफ होगा। इसके बाद अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।


फर्रूखाबाद: प्रदेश की कानून व्यवस्था भंग अपनों को बचाने में लगी योगी सरकार
फर्रुखाबाद --आज सर्किट हाउस फर्रुखाबाद में कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू विधायक एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी का स्वागत जिले के कांग्रेसीयों ने  बुके भेंट कर किया यह दोनों नेता जिले में कांग्रेस को मजबूत करने एवं उसके लिए क्या करना है उसके बारे में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी के निर्देश अनुसार जिले में आये हुए हैं !इस मौके पर उनसे प्रदेश की कानून व्यवस्था पर पूछें गए सबाल पर उन्होंने योगी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा की वह अपनों को बचाने में लगी रहती है चाहे वह कितना भी बड़ा क्रिमनल क्यों न हो ! इस मौके पर जिले के सभी कांग्रेसीयों ने मुलाकात कर जिले के संगठन के सम्बन्ध में चर्चा की ! इस दौरान जिला अध्यक्ष मृतुंजय शर्मा, प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र यादव, रकेश सागर, शुभम तिवारी,  खालिद उस्मानी महासचिव युवा कांग्रेस दीप्ती सिंह, दीपक मिश्रा, सत्यम अग्निहोत्री, संजय अग्निहोत्री, ओमप्रकाश बाथम, सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे !


फर्रूखाबाद: मुंडन करवा लौट रहे ट्रेक्टर ने मारी टक्कर ग्रामीण की मौत
फर्रुखाबाद --गुरुवार देर शाम बाइक से घर जा रहे ग्रामीण को ट्रैक्टर नें कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
थाना क्षेत्र के ग्राम बिडैल निवासी 46 वर्षीय लालाराम पुत्र रामबक्श बाइक से अपने खेतों की तरफ गया था। तभी वापस आते समय गाँव के ही निकट उसे ट्रैक्टर नें कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। जिससे परिजन मौके पर पंहुचे। मृतक की पत्नी ऊषा देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। परिजनों के साथ ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर आ गयी।
घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अंगद सिंह मौके पर पंहुचे और परिजनों को सांत्वना देनें के साथ ही ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। मृतक के भतीजे अतुल नें पुलिस को तहरीर दी।
थानाध्यक्ष नें बताया कि तहरीर मिल गयी है। तत्काल मुकदमा दर्ज किया जायेगा। शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

फर्रूखाबाद: से ब्यूरो: सुनील शुक्ला की: रिपोर्ट।

No comments