#हरदोई:- पिहानी - दीप यज्ञ में उमड़े श्रद्धालु, गायत्री मंत्र से गुंजायमान हुआ गांव#
#हरदोई:- पिहानी - दीप यज्ञ में उमड़े श्रद्धालु, गायत्री मंत्र से गुंजायमान हुआ गांव#
#हरदोई:- क्षेत्र के ग्राम बखरिया में गायत्री प्रज्ञा पीठ पिहानी की टोली ने सुबह गायत्री यज्ञ के साथ दीप यज्ञ संपन्न कराया। दीप यज्ञ मां गायत्री के मंत्रों से गुंजायमान रहा । 2100 दियों से रोशनी से गांव जगमगा उठा। दीप यज्ञ में महिलाओं की खासी भीड़ उमड़ी। मंच का संचालन कमल सिंह राठौर ने किया। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां देकर सर्व समाज के उज्जवल भविष्य की कामना की।
गायत्री प्रज्ञा पीठ पिहानी के टोली नायक संजय सिंह ने कहा कि अज्ञान के अंधकार को दूर करने के लिए ज्ञान के दीपक प्रज्जावलित करना होता है।दीपक ज्ञान का प्रतीक है। जब हम अपने अंतर्मन में ज्ञान के दीप प्रज्जावलित करते हैं तो हमारा घर, मन और आंगन आलोकित होता है। संसार और जीवन की सार्थकता इसी में है कि हम अपने घर मन और आंगन को सतत आलोकित रखें#
#हरदोई : बखरिया गायत्री परिवार के टोली नायक शत्रुघ्न सिंह कहा कि आत्मा कभी मरता नहीं हैं अपितू मनुष्य का शरीर मरता है। इसलिए हर अच्छा कर्म मनुष्य को करना चाहिए। ताकि आत्मा में बोझ ना रहे। मनुष्य अपने कर्मों से जाना जाता है। कर्म अच्छा होगा तो सीधे ईश्वर का सानिध्य प्राप्त होगा। कहा कि गायत्री मंत्र हर बुराई पर जीत का नाम है। मनुष्य जब भी परोपकार की दिशा में कदम बढ़ाता हैं ईश्वर उसके साथ होता है। अपने कर्मों का फल चाहिए तो ईश्वर के बताए मार्ग पर चले।
इस मौके पर जितेंद्र सिंह ,रक्षपाल सिंह ,रामू सिंह, बलराम सिंह,शिशुपाल सिंह, शिवकुमार सिंह, विश्वीर सिंह, सहित तमाम महिला और पुरुष मौजूद रहे#
#फोटो परिचय---क्षेत्र के ग्राम बखरिया में दीप यज्ञ का संचालन करते टोली नायक संजय सिंह#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...
No comments