#उरई:- जालौन- भारत जोड़ो पदयात्रा का शुभारंभ 13 को शहीद भवन कांंग्रेस कार्यालय से होगा- दीपांशु समाधियां#
#उरई: जालौन- कांंग्रेस पार्टी राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के आवाहन एवं कांंग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी निर्देश तथा कांंग्रेस के जोनल अध्यक्ष के मुख्य अतिथि में प्रांतीय भारत जोड़ो पदयात्रा 13 दिसम्बर दिन मंगलवार को सुबह 8 बजे शहर के रामनगर अजनारी रोड़ स्थित जिला कांंग्रेस कमेटी कार्यालय शहीद भवन से निकाली जायेगी।भारत जोड़ों पदयात्रा का नेतृत्व स्वयं जिलाध्यक्ष दीपांशु समाधियां करेंगे। उक्त बात की जानकारी देते हुए जिला कांंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपांशु समाधियां ने बताया कि प्रांतीय भारत जोड़ों पदयात्रा 13 दिसम्बर मंगलवार की सुबह 8 बजे जिला कांंग्रेस कार्यालय से प्रारंभ होगी जो डी, वी, डिग्री कॉलेज, महिल तालाब, गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद बजरिया मुख्य मार्ग पहुंचेगी जिसका जगह-जगह कांग्रेजनों द्वारा स्वागत किया जायेगा। उन्होंने बताया कि पदयात्रा बजरियां होते हुए स्टेट बैंक स्थित स्वर्गीय दलगंजन सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ ही सैयद पदम शाह बाबा की मजार पर फूलों की चादर चढ़ाई जाएगी। इसके उपरांत डॉक्टर भीमराव अंबेडकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा आगे बढ़ती हुई सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा। इसके बाद कालपी रोड़ मेडिकल कॉलेज होते हुए इंडस्ट्रियल एरिया से होकर यह पदयात्रा ( प्रांतीय भारत जोड़ो यात्रा) का समापन ग्राम राहीया पहुंच कर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पदयात्रा का समापन किया जायेगा। कांंग्रेस जिलाध्यक्ष दीपांशु समाधियां ने सभी फ्रंटलों के पदाधिकारियों एवं कांंग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है कि भारत जोड़ों पदयात्रा को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में समय पर पहुंच कर सफल बनाये#
रिपोर्टर: गोविन्द सिंह दाऊ- खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...
No comments