Breaking News

#उरई:- जालौन- डकोर ब्लाक बना प्रदेश में मॉडल परिवार नियोजन की सेवाएं डकोर ब्लॉक के सभी 37 स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध#


 #उरई:- जालौन- डकोर ब्लाक बना प्रदेश में मॉडल परिवार नियोजन की सेवाएं डकोर ब्लॉक के सभी 37 स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध#

#उरई: जालौन- डकोर ब्लॉक पूरे प्रदेश में मॉडल बन गया है। यहां 37 स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर एएनएम के जरिए परिवार नियोजन की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यही नहीं कम्युनिटी हेल्थ आफिसर (सीएचओ) के जरिए व्हाइ्टस ग्रुप बनाकर परिवार नियोजन के लाभार्थियों को जोड़ा गया है। इन्हें इसी ग्रुप के जरिए परिवार नियोजन के बारे में बताया जाता है। उन्हें यह भी सूचना दी जाती है कि उन्हें कौन का टीका, इंजेक्शन कब लगना है और कौन सी गोली कैसे खानी है। यही नहीं परिवार नियोजन साधनों के वीडियो भी लाभार्थियों को दिखाकर प्रेरित किया जाता है। डकोर ब्लाक के सब सेंटर गढ़र में परिवार नियोजन का अस्थायी साधन अपनाने वाली पूजा (28) ने बताया कि उसकी शादी को करीब सात वर्ष हो चुके है। वर्तमान वह नियमित स्वास्थ्य केंद्र आती हैं और छाया गोली का सेवन कर रही हैं। इसके साथ ही वह सीएचओ के व्हाइट्स ग्रुप से भी जुड़ी है। इसके जरिए यह जानकारी मिलती है कि उसे अब छाया की गोली कब और कैसे खानी है। यही नहीं वह व्हाइट्सग्रुप के जरिए अपनी समस्या भी बता देती हैं।ऐसी ही सेवा मड़ोरा, चिल्ली, मिनौरा कालपी समेत सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर दी जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एनडी शर्मा ने कहा कि परिवार नियोजन के मामले में डकोर ब्लॉक में सराहनीय कार्य हो रहा है। यह पूरे प्रदेश के लिए एक मॉडल है।इस व्यवस्था को जिले के सभी ब्लॉकों और नगरीय क्षेत्र में भी लागू करने की योजना है। स्वास्थ्य कर्मियों से कहा गया है कि वह लोगों से सीधा जुड़ाव बढ़ाएं और परिवार नियोजन की सेवाएं उनके घर तक पहुंचाएं। स्वास्थ्य कर्मी करते है आनलाइन डिमांड डकोर सीएचसी केचिकित्सा अधीक्षक डॉ इदरीश मोहम्मद का कहना है कि डकोर डकोर के सभी सेंटरोंपरपरिवार नियोजन की बास्केट आफ च्वाइस उपलब्ध है। इसके अलावा कंडोम बाक्स भी सब सेंटरों के बाहर ही रखा होता है। जो लाभार्थी खुद भी ले सकता है। इसके अलावा सीएचओ, एएनएम केमाध्यम से कंडोम बांटे जा रहे हैं। यही नहीं सभी सेंटरों पर परिवार नियोजन समेत अन्य सेवाओं का डैशबोर्ड भी बनाया गया है। इसमें लाभार्थियों की संख्या, उनके डिलिवरी, टीकाकरण, परिवार नियोजन की विधि का पूरा ब्योरा माहवार लिखा होता है। इसके अलावा सभी सीएचओ, एएनएम, आशा आनलाइन परिवार नियोजन की मांग करती हैं#

रिपोर्टर: गोविन्द सिंह दाऊ- खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments