Breaking News

#उरई:- जालौन- आरक्षण भाजपा ने नहीं, आयोग से तय किया है/ मानवेंद्र#


#उरई:- जालौन- आरक्षण भाजपा ने नहीं, आयोग से तय किया है/ मानवेंद्र#

#उरई: जालौन- भाजपा के कानपुर बुंदेलखंड प्रांत के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह से यह पूछे जाने पर पूरे बुंदेलखंड में नगर पंचायत, नगर पालिका और महानगर पालिका के अध्यक्ष पदों में बहुत सवर्णों के लिए न के बराबर स्थान आरक्षित हुए है। इसमें सवर्णों में नाराजगी है। भाजपा नेतृत्व इसे कैसे डैमेज कंट्रोल करेगा, इस पर क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा कि आरक्षण भाजपा ने नहीं, बल्कि आयोग ने तय किया, लेकिन पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की संख्या बहुत ज्यादा है। प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि हर वर्ग में हमारे पास कार्यकर्ता है। कहा कि चूंकि हमारे कार्यकर्ताओं को पता है कि आरक्षण कार्य आयोग ने किया है। इसलिए हमारे यहां नाराजगी की बात नहीं है, इसलिए डैमेज कंट्रोल जैसे कोई बात नहीं है। श्रीसिंह सोमवार को एमएलसी रमा निरंजन, आरपी निरंजन के एक ट्रैक्टर शोरुम का उदघाटन करने के लिए उरई आए थे। एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने वर्ष में 365दिन संगठन और इस बीच आने वाले विभिन्न चुनावों में पूरी निष्ठा कार्य करते है। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय में नगर पंचायत, नगर पालिका और महानगर पालिकाओं के वार्ड से लेकर अध्यक्ष के चुनाव के लिए वार्ड स्तर तक और बूथ स्तर तक हमारी कमेटियां है। पन्ना प्रमुख अपने दायित्व का ठीक निर्वाहन कर रहे हैं। कानपुर बुंदेलखंड प्रांत क्षेत्र के अध्यक्ष होने के नाते यह कह सकता हूं। परिणाम भाजपा के पक्ष में रहे हैं। हम सबसे ज्यादा संख्या में चुनाव जीतेंगे। हमारी यह तैयारी केवल चुनावी तैयारी नहीं, बल्कि शतत तैयारी चल रही है। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बनाजी, नरेंद्र पाल सिंह जादौन, किसान संघ के प्रदेश महामंत्री राजेश सिंह, महामंत्री दिलीप दुबे, संतराम सिंह सेंगर, संजीव उपाध्याय, रमा निरंजन, रश्मि आर्या, किसान मोर्चा व न्याय मंच राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश निरंजन भैयाजी, रेखा वर्मा, कमर अहमद, अरुण गुप्ता, दिलीप सेठ, गिरीश चतुर्वेदी, हरेंद्र विक्रम सिंह, अमित निरंजन, ऊषा गुप्ता, सूर्य नायक, नागेंंद्र गुप्ता, हरेंद्र विक्रम सिंह, चिंतामणि दोहरे, रामअनुग्रह राजावत आदि रहे#

रिपोर्टर: गोविन्द सिंह दाऊ- खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments