Breaking News

#हरदोई:- श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्तिदल हरदोई के सदस्यों ने की चतुर्थ सामूहिक हनुमान चालीसा#


#हरदोई:- श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्तिदल हरदोई के सदस्यों ने की चतुर्थ सामूहिक हनुमान चालीसा#

#हरदोई: सनातनी हिन्दुओ को एकजुट करने के उदेश्य से श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति दल के सदस्यों ने प्रत्येक मंगलवार सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ करने का सकल्प गत दिनों लिया था I संकल्प के इस चर्तुथ चरण में आज बड़ा चौराहे के बाबा सिद्धनाथ मंदिर पर सामूहिक हनुमान चालीसा व् हनुमान अष्टक का पाठ श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति दल की जिला कार्यालय प्रभारी सरिता अग्रवाल के संयोजन में किया गया जिसमे सैकड़ो की संख्या में लोगो ने उपस्थित होकर सस्वर हनुमान चालीसा का पाठ कियाI श्री कृष्ण जनम मुक्ति दल के जिला सह प्रभारी अभिषेक गुप्ता व् महिला प्रकोष्ठ प्रमुख विनीता पांडे ने सभी को सुन्दर चालीसा का पाठ करायाI पूजन व् आरती मंदिर पुजारी xxxx द्वारा की गई| इस अवसर पर प्रदेश सहकार्यकारी प्रमुख अनुराधा मिश्रा, जिला प्रमुख अविनाश मिश्रा, जिला कार्यकारी प्रमुख गौरव अग्रवाल, सरंक्षिका डॉ चित्रा मिश्रा, शशांक द्विवेदी, देव शर्मा, धर्मेंद्र पाल, नवल किशोर, वेद प्रकाश गुप्ता राजू, वीरेंद्र गुप्ता, सोमनाथ गुप्ता, अनीता मिश्रा, संजू श्रीवास्तव, अनु अग्रवाल, हर्षिता सिंह चंदेल, सीता अग्रवाल आदि सदस्य मौजूद रहेI इस अवसर पर जिला प्रमुख अविनाश मिश्रा ने बताया की अगले मंगलवार पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ की जानकारी अतिशीघ्र दी जाएगी#

No comments