#हरदोई:- माधोगंज- पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर लगाई न्याय की गुहार#
#हरदोई:- माधोगंज- पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर लगाई न्याय की गुहार#
#हरदोई:- माधोगंज- विकास खण्ड के गांव सदरियापुर में तैनात सफाई कर्मी चेतराम ने पुलिस अधीक्षक को भेजे प्रार्थनापत्र में बताया कि गुरुवार को ग्राम पंचायत में रोस्टर के अनुसार सफाई व्यवस्था कर रहा था। करीब तीन बजे दिन में गांव के शिवानंद उर्फ रामू पुत्र रामलड़ैते, संदीप उर्फ छोटू पुत्र त्रिजुगी नरायन व त्रिबेश पुत्र विश्राम आए और निजी गली की सफाई करने के लिए बाध्य करने लगे। जबकि पीड़ित ने बताया कि गांव में 12 गलियां हैं जिनकी सफाई करनी है। इसके साथ ही अन्य सरकारी इमारतें व परिसर हैं जिन्हें भी स्वच्छ रखना है। बावजूद निजी गली साफ न करने पर जाति सूचक गालियां देते हुए लात घूंसों से मारने पीटने लगे। शोरगुल की आवाज सुनकर गांव के लोगों ने दबंगों के चुंगल से बचा लिया। विपक्षी जान से मारने की धमकी चले गए। पीड़ित ने स्थानीय थाने से लेकर कई जगह शिकायत की पर उसकी सुनी नही गई। अब उसने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है#

No comments