#हरदोई:- 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं का वोट बनवाने के लिए करें व्यापक प्रयास/ सांसद#
#हरदोई:- 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं का वोट बनवाने के लिए करें व्यापक प्रयास/ सांसद#
#हरदोई: लोकसभा हरदोई के अंतर्गत सवायजपुर विधानसभा की बूथ संख्या 269 शक्ति केंद्र बेडिज़ोर में शनिवार को वोटर चेतना महाअभियान की मंडल कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में शक्तिकेन्द्र के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। मंडल कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में हरदोई लोकसभा के सांसद जयप्रकाश उपस्थित रहे। कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हरपालपुर राकेश मिश्रा ने की। सांसद जयप्रकाश ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अठारह वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं का अधिक से अधिक वोट बनवाने के लिए व्यापक प्रयास करे। हर बूथ पर ज्यादा से ज्यादा वोट बनवाएं। उन्होंने कहा कि युवा हमारे देश का भविष्य हैं। इसलिए लोकतंत्र के उत्सव में उनकी अधिक से अधिक भागीदारी होनी चाहिए। पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं के बल पर हम अपने उद्देश्य में अवश्य सफल होंगे। इस अवसर पर शक्ति केंद्र के समस्त पदाधिकारी, संयोजक मोर्चो के मंडल अध्यक्ष सहित प्रदीप पाठक, जितेंद्र सिंह, अमित वर्मा, गुड्डू गुप्ता, अनिल सिंह आदि तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे#
No comments