Breaking News

#हरदोई:- सण्डीला- मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब,मुस्लिम समुदाय ने किया मेला कमेटी अध्यक्ष का जोरदार स्वागत#


#हरदोई:- सण्डीला- मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब,मुस्लिम समुदाय ने किया मेला कमेटी अध्यक्ष का जोरदार स्वागत#

#हरदोई: सण्डीला- क्षेत्र के अंतर्गत कस्बे के सैकड़ों वर्ष से प्राचीन पौराणिक और धार्मिक महत्त्व वाले श्री महावीर जी झंडे मेले में आस्था का सैलाब देखने को मिला। भाद्रपद के अंतिम मंगल को निकलने वाले महावीर झंडे के जुलूस में आस-पास के जनपद ही नहीं कई प्रदेशों के भी झंडे शामिल हुए।सण्डीला कस्बे में निकलने वाली महावीर झंडों की शोभा यात्रा से पहले सुबह शीतला मन्दिर स्थित सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में मेला कमेटी के अध्यक्ष शैलेश अग्निहोत्री नें सम्पूर्ण विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। जिसके बाद दोपहर करीब एक बजे झंडों की शोभा यात्रा शुरू हुई जो शोरा कोठी होते हुए मुरारेश्वर मन्दिर पहुंचा। जहाँ करीब एक घण्टे विश्राम करने के उपरान्त पुलिस चौकी से होकर गुदड़ी, रानी जी का शिवाला, दरगाह रोड होते हुए छोटे चौराहे से होकर शाम के करीब छः बजे इमलीयाबाग़ पहुंचा। जहां आस पास गांव के झंडे और हजारों झांकियों के साथ नगर के मुख्य मार्ग पर विशाल शोभा यात्रा निकाली गयी#

#जानकारी के अनुसार अंग्रेजो ने इस मंदिर पर लगने वाली भीड़ को रोका तो आस्था के नाम पर जिले भर के तमाम लोग इकठ्ठा हुए और सड़को पर हनुमान जी का झंडा लेकर घरो से निकल पड़े। हिन्दुओं की आस्था पर प्रहार होते देख मुस्लिम समुदाय भी उनके साथ उतर आये। सड़को पर भीड़ इतनी ज्यादा हो गया कि अंग्रेजों को करीब दो सौ वर्ष तक सम्भालना मुस्किल हो गया था।हिन्दुओ ने अपनी आस्था से मुस्लिम समुदाय को जोड़ा। स्थानीय मुस्लिमो ने मेले में आने वाले लोगों के लिये ठहरने का इंतजाम करने के साथ साथ चंदे को एकत्र किया। जिसके बाद से आज तक लोग इस परंपरा का निर्वहन करते चले आ रहे है।गंगा जमुनी तहज़ीब की एक मिसाल है यह झंडा मेला।संडीला की सरजमीं पर लगने वाला ये धार्मिक मेला कौमी एकता की अनूठी मिसाल है। झंडों की शोभा यात्रा के दौरान मुस्लिम समुदाय ने कई जगह शोभा यात्र का गर्मजोशी से स्वागत किया।वहीं श्री महाबीर जी झंडा मेला कमेटी द्वारा शोभायात्रा निकाली गई जिसमें कमेटी अध्यक्ष व पूर्व चैयरमेन शैलेश अग्निहोत्री (गुडडे भैया) की अध्यक्षता में किया गया।और प्रशासन की भी रही पैनी नजर देखने को मिली हरदोई एड्सनेल एस.पी,सण्डीला एसडीएम तान्या सिंह,सीओ वन्दना शर्मा,कोतवाल नित्यानंद सिंह,अरविंद कुमार राय व कस्बा चौकी इंचार्ज मारकंडे सिंह,बस अड्डा चौकी प्रभारी सैय्याद हुसैन खान एवं पुरे जिले से भारी पुलिस बल तैनात दिखाई दिये अलग-अलग पुलिस फ़ोर्स की चप्पे चप्पे पर ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी व व्यवस्था में तैनात किए गए थे ताकि कोई भी ख़राबी उत्पन्न ना हो#

सम्पादक:- डीपी सिंह चौहान खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments