Breaking News

#हरदोई:- पिहानी- एसडीएम ने दिए अवैध निर्माण को शीघ्र ध्वस्तीकरण के निर्देश#


 #हरदोई:- पिहानी- एसडीएम ने दिए अवैध निर्माण को शीघ्र ध्वस्तीकरण के निर्देश#

#हरदोई: पिहानी- कस्बे के बहुचर्चित रामलीला मैदान के निकट घाटा संख्या 663 अवैध निर्माण को लेकर एसडीएम पूनम भास्कर सख्त दिखी। एसडीएम शाहाबाद में अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह से कहा कि अंतिम नोटिस की समय समय अवधि पूरी हो जाने के बाद सईक पुत्र जहीर के पक्के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सख्त लहजे में निर्देश दिया कि यदि जरूरत पड़े तो वह उन्हें सूचना करें। वह स्वयं बैठकर सरकारी भूमि पर बने पक्के अवैध निर्माण का ध्वस्थिकरण कराएंगी। अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह ने कहा कि सईक पुत्र जहीर ने दीवानी का मुकदमा स्टे के लिए डाल रखा है। इस पर एसडीएम शाहाबाद पूनम भास्कर ने नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि दीवानी का पर्सनल जमीन खेत खलिहान आपसी बंटवारे की जमीन के लिए होता है। सरकारी जमीन पर दीवानी का मुकदमा कोई मायने नहीं रखता। नोटिस की समय अवधि पूरी हो जाने के बाद बुलडोजर चलवाने की तैयारी करें#

No comments