#हरदोई:- हरपालपुर- हृदय से दर्द भरी आवाज़ से जिसने पुकारा भगवान वहीं प्रकट हो गए/ आचार्य संतोष#
#हरदोई:- हरपालपुर- हृदय से दर्द भरी आवाज़ से जिसने पुकारा भगवान वहीं प्रकट हो गए/ आचार्य संतोष#
#हरदोई: हरपालपुर- विकास खंड के रानीखेड़ा के बाबा नीमकरोरी संत शिव सेवा आश्रम पर चल रहे 23 वें शतचण्डी महायज्ञ व श्रीराम कथा में सोमवार को कथा व्यास आचार्य संतोष जी महाराज नें कहा "राम कथा संसय कर तारी" श्री रामकथा मनुष्य के सभी संसय को दूर करने बाली है। एक बार सती मैया को संसय हो गया कि यह राम परमात्मा नहीं हो सकते। परिणामस्वरूप सती मैया को अपना शरीर त्यागना पड़ा। आगे उन्होंने भगवान शंकर व गौरा मैया के विवाह का मार्मिक बर्णन किया।कथाव्यास ने कहा कि भगवान खोजे नहीं जाते, पुकारे जाते हैं। भगवान का कोई रूप नहीं होता,कोई ठिकाना नहीं होता। हृदय से दर्द भरी आवाज़ से जिसने पुकारा भगवान वहीं प्रकट हो गए। भगवान को जैसा भक्त नचाते हैं, वे वैसा ही नाचते हैं।उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा तन-मन को पवित्र कर उज्ज्वल करने के साथ-साथ जीवनशैली और आत्मा को नया रूप देती है। कहा कि रामकथा का आनंद तभी है, जब वक्ता और श्रोता दोनों सुर,लय,ताल मिलाकर कथा का रसपान करें। प्रेम प्रकट हो जाए,तो परमात्मा खुद प्रकट हो जाएंगे। प्रेम के बिना जीवन का कोई अर्थ नहीं है। रामकथा का महत्व हमेशा से है और आगे भी रहेगा।इस मौके पर संत श्री बच्चा बाबा महाराज,मनमोहन सिंह,प्रांशू मिश्रा,भक्तराज,राजीव चौहान आदि मौजूद रहे#
No comments