Breaking News

#हरदोई:- संडीला- रामलीला मैदान में धनुष यज्ञ लीला का किया गया मंचन#


#हरदोई:- संडीला- रामलीला मैदान में धनुष यज्ञ लीला का किया गया मंचन#

#हरदोई: संडीला- तहसील के अंतर्गत रामलीला मैदान में मधुरा व वृंदावन के कलाकारों द्वारा धनुष यज्ञ लीला का सफल मंचन किया।अध्यक्ष अभय गुप्ता ने आरती कर रामलीला का शुभारंभ किया। रामलीला में धनुष यज्ञ की लीला का मंचन के दौरान रामलीला पण्डाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। तथा जय श्री राम के गगन भेदी नारे लगने लगे।पूरा वातावरण श्री राम मय हो गया।रामलीला नाट्य कला मंदिर द्वारा संचालित रामलीला मंडल जलेबी गंज,बस्ती के कलाकारों द्वारा धनुष यज्ञ लीला का मंचन किया गया।धनुष यज्ञ की लीला को देखने के लिए बड़ी संख्या में महिला पुरुष एवं बच्चे रामलीला मैदान में मौजूद रहे। रामलीला के माध्यम से दिखाया गया कि राजा जनक का यह प्रण था कि जो धनुष तोड़ेगा उसी के साथ सीता का विवाह संपन्न होगा। जनकपुरी में स्वयंवर सजाया गया। सभी देशों के राजाओं को आमंत्रित किया गया जिसमें रावण और बाणासुर भी आमंत्रित किए गए। एक से एक धुरंधर राजा आये लेकिन धनुष को उठा तक नहीं पाए। स्वयंवर में वाणासुर और रावण का संवाद हुआ। रावण ने अपनी महिमा का गुणगान किया  इसी स्वयंवर में गुरु विश्वामित्र के साथ भगवान श्री राम और लक्ष्मण भी पहुंचे। जब भगवान श्री राम धनुष को उठाने के लिए आगे बढ़े तो सभी धुरंधर राजा आपस में कानाफूसी करने लगे । यह लड़का धनुष को कैसे तोड़ पाएगा। इसी बीच भगवान श्री राम ने लक्ष्मण से कहा धनुष पृथ्वी मय हो गया है। इसलिए तुम पृथ्वी को रोको और मैं धनुष को उठता हूं। भगवान राम ने धनुष को नमन करके उसे अपने हाथ में उठा लिया। जैसे ही भगवान श्री राम ने धनुष को अपने हाथ में उठाया स्वयंवर में मौजूद सारे राजा हतप्रभ रह गए। भगवान श्री राम ने धनुष को चारों तरफ घुमाया और एक झटके से धनुष को तोड़ दिया।धनुष के टूटते ही सारा वातावरण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज ज उठा और जय श्री राम के गगन भेदी नारे गूंजने लगे। इसी बीच मां सीता ने भगवान श्री राम के गले में तालियों की गड़गड़ाहट के बीच जयमाल डाली। परशुराम को जब धनुष टूटने की बात पता चली तो परशुराम ने स्वयंवर में आकर ललकार लगे। इस दौरान परशुराम और लक्ष्मण का संवाद हुआ इस संवाद को सुनने के लिए लोग टकटकी लगाए रहे।धनुष यज्ञ लीला की गई। इस कार्यक्रम में संरक्षक गंगा सरण गुप्ता,प्रबंधक प्रेम बाबा,अध्यक्ष अभय गुप्ता आदि सदस्य लोग मौजूद रहे#

No comments