Breaking News

#हरदोई:- हरपालपुर- ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन#


#हरदोई:- हरपालपुर- ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन#

#हरदोई: हरपालपुर- मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी की देखरेख में ब्लॉक स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता आयोजित की गई। पलिया स्कूल के बच्चे बने चैंपियन। फील्ड देकर सम्मानित किया गया है#

#क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष आलोक मिश्र एवं अनुराग पांडेय के ने हरी झंडी दिखाकर किया। बीईओ ने कहा कि समय समय पर खेलकूद प्रतियोगिता होने से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा निकल कर बाहर आती है। बच्चों के अंदर डर भय की भावना दूर हो जाती है। खेलकूद और व्यायाम से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। जिला अध्यक्ष ने कहा की खेलकूद प्रतियोगिता में ज्यादा से ज्यादा बच्चों को हिस्सा लेना चाहिए। यही बच्चे हमारे देश और प्रदेश का नाम रोशन करते हैं। खेलकूद में समस्त न्याय पंचायत के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खेलकूद प्रतियोगिता में व्यायाम शिक्षकों ने रुचि के साथ सभी खेलों में प्रतिभाग कराया, जिसमें न्याय पंचायत पलिया ने ओवरऑल चैंपियनशिप शील्ड प्राप्त की। इस अवसर पर नोडल शिक्षक संकुल डिप्टी सिंह, वीरपाल कठेरिया, प्रेमचंद शर्मा , सरोज सिंह भदोरिया, दुर्गेश मिश्र ,लल्लू सिंह, सर्वेंद्र सिंह ,गजेंद्र त्रिवेदी ,लियाकत दीन ,ब्लॉक व्यायाम शिक्षक मनोज कुमार, विपुल सिंह ,पंकज कुमार कई शिक्षक मौजूद रहे#

No comments