#हरदोई:- सवायजपुर- विनयका मेहंदियारपुर गांव पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा#
#हरदोई:- सवायजपुर- विनयका मेहंदियारपुर गांव पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा#
#हरदोई: सवायजपुर- क्षेत्र के विनयका मेंहदियारपुर गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा के पहुंचने पर ग्रामीण संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि भरखनी ब्लॉक प्रमुख पति एवं गन्ना संघ अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी नें केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों से इनका लाभ उठाने का आवाहन किया।इस मौके पर लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गन्ना संघ अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख पति धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने साढे नौ साल के कार्यकाल में समाज के अंतिम व्यक्ति को सरकारी सेवाएं प्रदान करने की दिशा में ठोस कदम उठाया है।अंतिम छोर तक के व्यक्ति को समाज की मुख्य धारा से जोड़ा है।उन्होंने कहा की यात्रा के सकारात्मक दृष्टिकोण भी सामने आ रहे हैं देश के हर कोने-कोने में पहुंचते हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से लाभ पात्रों को सरकारी सेवाएं उनके घर द्वार पर उपलब्ध कराने में सरकार अपना दायित्व निभा रही है।संकल्प यात्राओं का गांव-गांव में भव्य सम्मान स्वागत हो रहा है और लोग इस दौरान आयोजित कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक सहभागी बन रहे हैं। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की अंतोदय की भावना से क्रियान्वित योजनाओं की सराहना करते हुए आम जन को सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया और उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भारत का इतिहास दोहराते हुए इसे फिर से एक बार दुनिया का सिरमौर बनने की दिशा में कारगर ढंग से आगे बढ़ रहे हैं आज संपूर्ण भारतवर्ष में प्रचार वहां मोदी की गारंटी योजनाओं के साथ गांव में दस्तक देते हुए लोगों को सरकार की जनहित कारी योजनाओं व विकासात्मक उपलब्धियां से अवगत करा रहे हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा जन संवाद कार्यक्रम में के दौरान उपस्थित कृषि विभाग स्वास्थ्य विभाग पशु विभाग एवं लगभग 15 विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं मुख्य अतिथि गन्ना संघ अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख पति धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी ने उपस्थित लोगों के साथ मिलकर 2047 तक भारत को आत्मनिर्भरवा विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया।इस मौके पर प्रधान परमेश्वर कुशवाहा विकासखंड भरखनी वीडियो अशोक कुमार दुबे प्रधान संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह चौहान गुड्डू युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह एवं क्षेत्रीय प्रधान व विकासखंड भरखनी ब्लॉक के अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त शाखा प्रबंधक सवायजपुर भारतीय जनता पार्टी युवा नेता पंडित मिथुन मिश्रा आजाद एवं सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण महिलाएं बच्चे एवं ग्रामीण जन मौजूद रहे#
No comments