#हरदोई:- पिहानी- पुलिसिंग के प्रेरणा स्रोत हैं श्री हनुमान/ एसपी#
#हरदोई:- पिहानी- पुलिसिंग के प्रेरणा स्रोत हैं श्री हनुमान/ एसपी#
#हरदोई: पिहानी- शासन की मंशा के अनुरूप नगर पालिका परिषद के सौजन्य से गायत्री प्रज्ञा पीठ पिहानी में आयोजित सुंदरकांड का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी ने दीप जलाकर किया। उन्होंने श्री हनुमान का पूजन अर्चन किया और अपने उद्बोधन में हनुमान जी को पुलिसिंग का प्रेरणा स्रोत बताया। उन्होंने कहा कि रामायण का हर पात्र सद्गुणों का समुच्चय है। गायत्री प्रज्ञा पीठ के प्रमुख ट्रस्टी अतुल कपूर ने श्री राम महायज्ञ में पूजित श्री राम दरबार का चित्र उनको भेंट किया तथा श्री हनुमान जी के चरणों के प्रसाद के रूप में एसपी के सिर पर पगड़ी लगाकर उनको सम्मानित किया#
#पुलिस अधीक्षक ने सीता की खोज में श्री हनुमान द्वारा की गई कार्य प्रणाली को पुलिस की विवेचना पद्धति से जोड़ते हुए रिपोर्ट दर्ज होने से लेकर विवेचना, सुरागकशी, एनकाउंटर और बरामदगी का सराहनीय रूपक प्रस्तुत करते हुए श्री हनुमान के सद्गुणों की चर्चा की। कहा कि वे बल और बुद्धि के प्रदाता है, ज्ञानियों में अग्रगण्य हैं#
#कार्यक्रम संयोजक नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नगर पालिका का स्टाफ तथा श्रद्धालु उपस्थित रहे। संगीत मय सुंदरकांड में भक्त भाव-विभोर होकर झूमते रहे#

No comments