#हरदोई:- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला शासी निकाय,रोगी कल्याण समिति व जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक#
#हरदोई:- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला शासी निकाय,रोगी कल्याण समिति व जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक#
#हरदोई: कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला शासी निकाय, रोगी कल्याण समिति व जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत लंबित भुगतान जल्द कराया जाए। लापरवाही करने पर संबंधित की जवाबदेही निर्धारित की जाएगी। जिला महिला चिकित्सालय के स्तर पर लम्बित भुगतानों की बड़ी संख्या पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जतायी। उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल में भर्ती होने के तत्काल बाद दस्तावेज प्राप्त कर डिस्चार्ज के साथ ही भुगतान की व्यवस्था बनायी जाए। उन्होंने कहा कि संस्थागत प्रसव की स्थिति में और सुधार लाया जाए। सीएम डैशबोर्ड पर खराब रैंकिंग वाले बिन्दुओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाए। नियमित टीकाकरण की पोर्टल पर फीडिंग का कार्य ससमय कराया जाए। सभी एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ व अधीक्षक अपने कार्यस्थल पर रहें। फीडिंग कार्य की निगरानी के लिए उचित व्यवस्था बनायी जाए। आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य मे तेजी लायी जाए। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में प्रगति लाने के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी रोहताश कुमार व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे#

No comments